BlogFlute Related ContentGuitar Related ContentPiano Related Content

How To Improve Your Vocals And Musical Instrument (Hindi)

अपने गायन और वाद्य यंत्र को अच्छा कैसे करें

तो गाइस आगये हम एक और नए टॉपिक के साथ आपका म्यूजिक का ज्ञान बढ़ाने, तो दोस्तों बिना कोई और देरी किये चलिए शुरू करते है। दोस्तों काफी लोग काफी महनत करते है अपने गायन को अच्छे करने के लिए और अपने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को अच्छा करने के लिए, लेकिन उनके सही तरीके से महनत न करने के कारण उनका गायन और उनका म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को बजाना इतना इम्प्रूव नहीं हो पाता जितना उनका होना चाहिए क्योकि वह सही तरीके से रियाज़ नहीं करते। तो इस आर्टिकल में मै आपको यही बताऊंगा की आप सही तरीके से रियाज़ कैसे करें।

हर एक सुर को काफी समय तक खींचे

दोस्तों सबसे पहले आपका जो भी स्केल है उसका तानपुरा अपने मोबाइल में लगा देना है, जिसको भी अपना स्केल नहीं पता उनको बस Sa गाना या अपने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट में बजाना है और चेक करना है की वो कोनसा नोट लग रहा है जैसी की C नोट लग रहा है या C# नोट लग रहा है वही आपका स्केल रहेगा। तो तानपुरा में अपने स्केल लगाने के बाद आपको सरगम की प्रैक्टिस करना है लेकिन ध्यान रहे आपको सरगम जल्दी से नहीं बजाना या गाना है, आपको हर एक सुर का तब तक रियाज़ करना है जब तक आपका सुर तानपुरा से मैच या घुल न जाए।

दोस्तों सभी सुर का अच्छे से रियाज़ करने के बाद आप एक बार सरगम गाके या बजाये देखले अगर आपका सुर पूरे सरगम में कही बिगड़ जाता है तो आप उस सुर का और अच्छे से रियाज़ करें और फिरसे सरगम गाके या बजाके देखे। तो इस तरह आप अपने गायन या अपने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को अच्छा कर सख्ते हो ।

अलंकार की प्रैक्टिस करें 

दोस्तों सभी सुरो को सुरीला या अच्छा करने के बाद आप सभी को अलंकार की अच्छे से प्रैक्टिस करना है, में आपको नीचे कई आसान से अलंकार दे दूंगा उनका रियाज़ करने के बाद आपको धीरे – धीरे अपने अलंकार को कठिन करते चले जाना है। दोस्तों अलंकार का रियाज़ करना सभी म्यूजिशियन के लिए काफी जरूरी रहता है क्योकि इससे आपके सुर सटीक लगने लगते है और सुर अच्छे होने लगते है । दोस्तों जब आपका अलंकार का  रियाज़ ख़त्म हो जाएगा, फिर आप देखना आपको खुद ही लगने लगेगा की आपके सुर काफी अच्छे हो गए है।

अलंकार :- 

सा सा , रे रे , ग ग, म म, प प, ध ध, नी नी, सा’ सा’ 

सा’ सा’, नी नी, ध ध, प प, म म, ग ग, रे रे, सा सा 

 

सा रे ग, रे ग म, ग म प, म प ध, प ध नी, ध नी सा’

सा’ नी ध, नी ध प, ध प म, प म ग, म ग रे, ग रे सा

 

सा रे रे ग, रे ग ग म, ग म म प, म प प ध, प ध ध नी, ध नी नी सा’

सा’ नी नी ध, नी ध ध प, ध प प म, प म म ग, म ग ग रे, ग रे रे सा

 

सा सा सा , रे रे रे , ग ग ग , म म म , प प प , ध ध ध , नी नी नी , सा’ सा’ सा’

सा’ सा’ सा’ , नी नी नी , ध ध ध , प प प , म म म , ग ग ग , रे रे रे , सा सा सा 

 

दोस्तों अगर आपको और अलंकार चलिए तो आप हमें कमेंट करके बता सख्ते है हम और भी कई अलंकार इस आर्टिकल में डाल देंगे ।

अलंकार का रियाज़ ताल के साथ

दोस्तों अलंकार की प्रैक्टिस करने के बाद आपको ताल के साथ अलंकार की प्रैक्टिस करना होगा और दोस्तों ध्यान रहे आपको शुरुवात में ताल की स्पीड काम रखना है और धीरे – धीरे करके ताल की स्पीड बढ़ाना है। गाइस शरुवात में आपको काफी दिक्कत जायेगी, आप ताल के साथ सही से नहीं बजा पाएंगे लेकिन धीरे – धीरे आप ताल के साथ कम्फर्टेबले हो जाओंगे और आपके गाने गाने में और इंस्ट्रूमेंट बजाने में काफी प्रोग्रेस होएगी और आप काफी अच्छे गायक और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाने वाले हो जाओंगे।

दोस्तों आप धीरे – धीरे करके 1 ताल में 2 सुर बजाये, फिर आप 1 ताल में 3 सुर बजाये, फिर आप एक ताल में 4 सुर बजाये, इससे आपकी ताल में अच्छे से पकड़ बन जायेगी और आप फिर कभी भी वे ताल नहीं बजायेंगे।

रागो का रियाज़

दोस्तों अब आपको कई रागो का रियाज़ करना होगा, शुरुवात में आप राग भोपाली बजा सख्ते है, फिर आप राग यमन को बजाने की कोशिश कर सख्ते है फिर आप धीरे – धीरे करके कोमल स्वर वाले राग जैसे की राग शिवरंजनी और राग भैरव जैसे रागो को बजाने की कोशिश कर सख्ते है।

दोस्तों जब आप रागो का रियाज़ करेंगे तो आपको समझमे आने लगेगा की गाने कैसे बनते है और इससे आपकी क्रिएटिविटी काफी बढ़ जायेगी और आप एक अलग लेवल के संगीतकार बनके सामने आएंगे।

पूरा आर्टिकल संक्षेप में 

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने जाना की हमें सबसे पहले अपने सुरो को पक्का करना चाहिए यानेकी हर एक सुर का अच्छे से रियाज़ करना चाहिए, फिर हमें अलंकार की प्रैक्टिस करना चाहिए और धीरे धीरे करके अलंकार के लेवल को बढ़ाते रैना चाहिए, और फिर हमें अलंकार की प्रैक्टिस ताल के साथ करना चाहिए जिससे की हम कभी भी बेताल न बजाये, और फिर आखिर में हमें रागो की प्रैक्टिस करना चाहिए जिससे की हमें गाने बनते कैसे है उसकी समझ आये। तो यह था इस पूरे आर्टिकल संक्षेप में एक्सप्लनेशन।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह था सही तरीका रियाज़ करने का, अगर आपने ऊपर दी गयी सभी चीज़ो का रियाज़ अच्छे से किया तो में आपको वादा करता हूँ की आपका संगीत काफी ज्यादा इम्प्रूव हो जाएगा और आप एक अलग ही संगीतकार बनके उभरोंगे। तो गाइस उम्मीद है आजका यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा ज्ञान वर्धक रहा होगा और आपने काफी सारी नयी चीज़े सीखी होंगी। तो दोस्तों अगर हमें कोई सुझाब देना चाहते है तो आप कमेंट करके दे सख्ते है। तो आजके लिए बस इतना ही, इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए थन्यबाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *