BlogMusic Theory

How To Sing Like Arijit Singh Full Guidence In Hindi

तो हेलो दोस्तों टाइटल देखके तो आप समझ ही गए होंगे की आज हम कितने बढे टॉपिक पर बात करेंगे, और दोस्तों इस आर्टिकल की डिमांड इतनी थी की पूछो ही मत, मुझे हर हफ्ते इस टॉपिक से रिलेटेड क्वेरी मेरे सोशल मीडिया पेज पर आती रहती थी। तो गाइस चलिए बिना कोई और समय वेयार्थ किये इस आर्टिकल को शुरू करते है।

तो दोस्तों इस टॉपिक को एक्सप्लेन करने के लिए में इसे कुछ पॉइंट में डिवाइड कर रहा हूँ, और इन पॉइंट्स को फॉलो करके आप अपनी आवाज काफी हद तक अरिजीत सिंह जैसी गहरी आवाज कर सख्ते है। और गाइस एक जरूरी बात, ऐसा नहीं है की जो में आगे बताऊंगा उसे करके आपकी आवाज एक ही दिन में अच्छी हो जायेगी, इसके लिए आपको काफी दिनों की मेहनत चाहिए और आप कृपया धैर्य रखे तभी आपकी आवाज अच्छी होएगी।

1. सरगम का रियाज़ सुबह उठकर

तो गाइस सबसे पहले आपको रोज सुबह उठने का नियम बनाना है क्योकि अगर आप सुबह अपना रियाज़ कर लेते हो तो आप पूरे दिन के लिए फ्री हो जाते हो और इससे आप हमेशा कन्सिस्टेंटली अपना रियाज़ करते हो और कभी भी अपना रियाज़ करना नहीं छोड़ते हो।

दोस्तों सुबह की ताज़ी हवा आप सभी को पता ही है की हमारे शरीर के लिए कितनी अच्छी है, लेकिन आपको पता नहीं होगा की सुबह सा का रियाज़ करने से हमारे शरीर के काफी रोग भी ख़त्म हो जाते है। अगर आप रोज़ सुबह सा का रियाज़ करते हो तो आपको कभी भी अस्थमा की दिक्कत नहीं आएगी और कोई भी सांस की दिक्कत आपको कभी नहीं आएगी।

गाइस सुबह – सुबह आपका गला काफी भारी रहता है तो आपको कभी भी हाई नोट को तुरंत लगाने की कोशिश नहीं करना है, आपको पहले लोअर स्केल के प ध नि सा को लगाने की कोशिश करना है, जिससे आपके गले का वार्मअप होयेगा और आपके नीचे वाले सुर पक्के होएंगे।

दोस्तों धीरे – धीरे आपको अपने ओक्टावे को ऊंचा करना है और ऊपर वाले स्वरों को लगाने की कोशिश करना है। गाइस आपको कम से कम 15 मिनट तो सरगम का रियाज़ करना होगा, ताकि आपके स्वर ठीक से लगने लगे।

2. लॉन्ग नोट का रियाज़

दोस्तों आपको लॉन्ग नोट का रियाज़ जरूर करना है क्योकि अगर आपके अपने स्वर को सही से खींच ही नहीं पाएंगे तो आप कभी भी अच्छे सिंगर बन पाएंगे। स्वरों को बिना हिलाये उसे पकड़े रखना एक काफी जरूरी चीज़ है सिंगिंग में और हर अच्छे सिंगर को यह करना जरूर आता है। तो आपको हर दिन लॉन्ग नोट की प्रैक्टिस जरूर करना है अगर आपको अरिजीत सींग जैसी आवाज आपको चाहिए तो।

गाइस काफी लोगो को लॉन्ग नोट की प्रैक्टिस करना तक नहीं आता, अगर आपको भी सही से लॉन्ग नोट की प्रैक्टिस करना नहीं आता तो कोई बात नहीं में आपको सीखा देता हूँ की किस तरह आप सही तरह से लॉन्ग नोट की प्रैक्टिस करे।

दोस्तों आप जिस भी नोट को खींच रहे है उसे आपको तुरंत लगाने की कोशिश करना है, ऐसा नहीं करना की आप नि का रियाज़ कर रहे है और स्वर ध से धीरे – धीरे नि पर जा रहा है। अगर आप नि लगा रहे है तो नि तुरंत और इस्थिर लगना चाहिए। गाइस काफी लोग एक गलती यह भी करते है की वह रियाज़ मू काफी बंद करके करते है, यह गलती आपको बिलकुल भी नहीं करनी, और हमेशा मू को अपनी ऊँगली के 1/5 भाग जितना जरूर खोलना है।

तो इस तरह आप सही तरह से लॉन्ग नोट कर रियाज़ कर सख्ते है। उम्मीद है आपको यह सभी बाते अच्छे से समझ आ गयी होंगी। तो चलिए अब अगले पॉइंट पर चलते है।

3. अलंकार का रियाज़ 

तो दोस्तों अगला काम जो आपको करना है अरिजीत सिंह जैसी आवाज करने के लिए वह है अलंकार का रियाज़। गाइस अरिजीत सिंह सर की आवाज इतनी ज्यादा सधी हुई है की वह कोई भी सुर किसी भी सुर के ऊपर ले सख्ते है। जैसे की वह लोअर octave के प के बाद सीधे हायर octave के प को ले सख्ते है जो की काफी मुश्किल है और कोई भी बिना सधा हुआ सिंगर यह नहीं कर सख्ता।

तो गाइस आपको अलंकार का रियाज़ जरूर करना है। आपको हर दिन एक नए अलंकार को गाने की कोशिश करना है, और जैसे – जैसे आपके स्वर ठीक से लगने लगे आपको अलग – अलग ठाठ के अलंकार का भी रियाज़ करना है। ध्यान रहे आपको हमेशा आसान अलंकार से रियाज़ की शुरुवात करना है, ऐसा नहीं करना की आप शरुवात में ही मुश्किल अलंकार को गाने लगो। धीरे – धीरे स्वर बैठने के बाद आप मुश्किल अलंकार को गाने का प्रयास कर सख्ते है।

तो इस तरह आपको अलंकार का रियाज़ करना है उम्मीद है आपको सभी बाते अच्छे से समझ आ गयी होंगी।

4. रागो का रियाज़

दोस्तों ऊपर दी गयी सभी चीज़े करने के बाद आपको अलग – अलग रागो का रियाज़ करना होगा, दोस्तों बिना क्लासिकल ट्रेनिंग के और बिना रागो के रियाज़ के आपको अरिजीत सींग जैसी आवाज काफी मुश्किल से मिलेगी, लेकिन अगर आप काफी अच्छे से रागो का रियाज़ करेंगे तो आपकी आवाज काफी तीजी के इम्प्रूव होगी तो आप अरिजीत सिंह जैसे गा सखेंगे।

गाइस अरिजीत सिंह जी ने खुद यह कहा है की उनकी पहले आवाज काफी नार्मल थी, लेकिन उन्होंने रियाज़ कर करके अपनी आवाज को इतनी अच्छी बनायी है। तो आपको भी काफी रियाज़ करना पढ़ेगा रागो का और हो सखे तो किसी अच्छे रागो के जानकार से आप राग गाने की ट्रेनिंग ले सख्ते है, ताकि जब आप कही गलत गाये तो वह आपको आपकी गलतिया बता सखे।

और दोस्तों आपको यह गलती बिलकुल भी नहीं करना की आपने थोड़ा सा रियाज़ किया और फिर इसके बाद आप बॉलीवुड गाना  गाने लग गए, यह गलतिया मैंने काफी लोगो को करते हुए देखा है जिसकी वजह से ज्यादातर लोग अपनी ग्रोथ नहीं कर पाते।

तो दोस्तों यह सभी चार पॉइंट्स को फॉलो करके आप अपनी आवाज अरिजीत सिंह जैसी कर सख्ते है, और में यह आश्वासन देता हूँ की अगर आपने यह सभी पॉइंट्स को अच्छे से फॉलो किया तो आपका सिंगिंग का लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाएगा और आप एक अच्छे प्रोफेशनल सिंगर जैसे गाने लगोंगे। Thankyou                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *