BlogFlute Related Content

How To Care Or Maintain Your Bansuri In Hindi

तो दोस्तों कैसे है आप सब, तो गाइस आज का आर्टिकल सभी बांसुरी बजाने वालो के लिए बहुत की महत्वपूर्ण है, क्योकि आज हम सीखेंगे की हम अपनी बांसुरी की केयर कैसे करे जिससे हमारी बांसुरी ज्यादा से ज्यादा टाइम तक चले और खराब न हो। दोस्तों कई लोग मेहेंगी बांसुरी को खरीद तो लेते है लेकिन उस बांसुरी के केयर न करने की वजह से, उनकी बांसुरी या तो बेसुरी हो जाती है, या तो टूट जाती है। तो दोस्तों में आपको उन सभी गलतियों के बारे में बताऊंगा जिससे आपकी बांसुरी को हानि हो सख्ती है।

1. Make Sure You Must Have Bansuri Cover

तो दोस्तों सबसे पहली गलती जो ज्यादातर लोग करते है, की वह अपनी बांसुरी के साथ या तो कवर खरीदते नहीं है, या तो आलस की वजह से वह इधर – उधर अपनी बांसुरी को बिना कवर के रख देते है और वापिस कवर में रखना भूल जाते है। गाइस आपको कभी भी अपनी बांसुरी को बिना कवर के नहीं रखना है क्योकि बांसुरी एक तरह से एक बांस ता टुकड़ा ही है, बांसुरी पर मौसम का असर काफी जल्दी होता है जिसकी वजह से बांसुरी काफी जल्दी untuned या बेसुरी हो जाती है और दोस्तों बांसुरी काफी नाज़ुक भी होती है, अगर आपने बांसुरी के ऊपर कोई भी थोड़ा भारी वजन रख दिया तो बांसुरी को टूटने में ज़रा भी वक्त नहीं लगेगा।

तो दोस्तों आपको अपनी बांसुरी को कवर में जरूर रखना है, यदि आपके पास कवर नहीं है तो आप अपनी बांसुरी को किसी मोटे कपडे से कवर कर सख्ते है या फिर आप ऑनलाइन फ्लूट कवर किसी भी e-commerce स्टोर पे सर्च करके खरीद सख्ते है।

2. Make Sure Your Bansuri Is In Good Temperature

दोस्तों ठंड के मौसम में अक्सर ऐसा होता है की हम बांसुरी को बांसुरी के कवर से निकालते है और तुरंत ही बजाने लगते है, जो की सबसे बढ़ी गलती होती है हमारी। गाइस ठंड के मौसम में आप भले ही बांसुरी को कवर में रखते हो फिर भी बांसुरी में थोड़ी ठंडक आ ही जाती है, फिर आप जैसे ही बांसुरी में blow करते हो तो आपकी सांस की गरम हवा ठंडी बांसुरी में जाती है और बांसुरी फट जाती है। तो दोस्तों जब आप बांसुरी को कवर से निकालते हो तो आप बांसुरी को 5 से 10 मिनट तक रब जरूर करें जिससे की आपकी बांसुरी का टेम्परेचर नार्मल हो जाएगा और आपकी बांसुरी काफी अच्छी बजेगी और सेफ रहेगी।

और दोस्तों गर्मी और बारिश के मौसम में भी आपको बांसुरी का काफी ख्याल रखना होगा क्योकि बांसुरी ज्यादा गरम होने से भी untuned हो जाती है और ज्यादा ठंडी होने से भी untuned हो जाती है। और गाइस पानी तो बांसुरी में पढ़ना ही नहीं चाहिए क्योकि जैसे ही पानी बांस में पढ़ेगा तो बांस फैलने लगेगा और बांसुरी खराब हो जायेगी। तो दोस्तों आप सभी को अपनी बांसुरी का अच्छे से ख्याल रखना है और सभी मौसम से बचा के रखना है।

3. Do Proper Oiling Every Week

तो दोस्तों बांसुरी को अच्छा रखने की लिए, आपको अपनी बांसुरी में प्रॉपर ऑइलिंग करनी होगी, क्योकि बिना ऑइलिंग के आपकी बांसुरी का बांस खराब होने लगेगा। दोस्तों कई लोगो को बांसुरी में ऑइलिंग करना नहीं आता, तो में आपको एक आसान तरीका बताऊंगा बांसुरी में ऑइलिंग करने का।

सबसे पहले आपको एक पतला सा कपडा लेना है और उसको एक पतली सी डंडी में अच्छे से लपेटना होगा, फिर आपको उस कपडे में 3 से 4 बूँद कोकोनट आयल डालना होगा और फिर आपको उस को बांसुरी के अंदर डालना होगा और अच्छे से ऑइलिंग करना होगा, और हाँ दोस्तों ध्यान रहे जब आप बांसुरी में ऑइलिंग करेंगे तो आपको बांसुरी की कॉक का ख्याल रखना होगा, की कही वह वाहर न निकले। दोस्तों इस तरह से आपकी बांसुरी में ऑइलिंग भी हो जायेगी और जितना कचरा होगा वह भी निकल जाएगा। तो गाइस इस तरह आप बांसुरी में ऑइलिंग कर सख्ते हो। उम्मीद है आपको सभी स्टेप्स अच्छे से समझ में आ गयी होंगी।

4. Do Proper Threading On Flute

दोस्तों अगर आपकी बांसुरी में थ्रेड नहीं लगे है तो आपको थ्रेड जल्द से जल्द लगवाना चाहिए क्योकि बिना थ्रेड के बांसुरी का बांस जल्दी फैलता है थ्रेड वाली बांसुरी के मुताबिक़। दोस्तों बांसुरी में अगर अच्छे थ्रेड लगे हुए होते है तो बांसुरी भी काफी खूबसूरत लगती है। तो दोस्तों थ्रेड लगे हुए होने के इतने सारे फायदे है तो आपको अपनी बांसुरी में थ्रेड जरूर लगवाना चाहिए जिससे आपकी बांसुरी का बांस फैले न और बांसुरी भी खूबसूरत दिखे। और हाँ दोस्तों आपको इस बात का जरूर ध्यान देना है की बांसुरी में थ्रेडिंग की वजह से बांसुरी की आवाज दब तो नहीं रही, अगर दब रही है तो आपको तब तक थ्रेड को निकालते जाना है जब तक बांसुरी की आवाज अच्छे से न आने लगे।

Full Information In Short

तो दोस्तों बांसुरी की केयर करने के लिए हमने सबसे पहले जाना की हमें बांसुरी को हमेशा कवर में रखना चाहिए। फिर हमने जाना की बांसुरी का टेम्परेचर हमेशा नार्मल होना चाहिए और हमे अपनी बांसुरी को सभी मौसम से बचाना चाहिए। फिर हमने जाना की हमें अपनी बांसुरी की ऑइलिंग हर हफ्ते करना चाहिए, और हमने बांसुरी में ऑइलिंग करना भी सीखा। और फिर आखिर में हमने जाना की बांसुरी में थ्रेड का होना कितना जरूरी है, जिसमे हमे बताया गया की बिना थ्रेड के बांसुरी का बॉस फैलने लगेगा और बांसुरी का लुक भी काफी ज्यादा खराब हो जाएगा। तो गाइस यह थी इस आर्टिकल की पूरी जानकारी शार्ट में, उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

Conclusion

तो गाइस इस तरह आप अपनी बांसुरी की केयर कर सख्ते हो और सुरक्षित रख सख्ते हो। दोस्तों अगर आपको और भी किसी टॉपिक में आर्टिकल चाहिए तो आप हमे मेल करके अपना टॉपिक suggest कर सख्ते हो, हमारी email id है atozcontentprovider@gmail.com . और गाइस अगर आप हमे सपोर्ट करना चाहते हो तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करके हमें सपोर्ट कर सख्ते हो। तो दोस्तों आजके लिए बस इतना ही मिलते है किसी और नए आर्टिकल में किसी और नए टॉपिक के साथ। धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *